
मुठभेड़ में मारे गए बदमाश श्याम की मौत के मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जिलाधिकारी ने बदमाश श्याम की मौत के मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए है।यह जांच हापुड के उप जिलाधिकारी न्यायिक अखिलेश कुमार यादव को सौंपी गई है।डीएम कार्यालय के पत्र संख्या 1975 / जे०ए०प्रथम-मजि०जॉच हापुड़ / 2026, दिनांक 05.08.2026 का सन्दर्भग्रहण करने की कष्ट करें जिसके अन्तर्गत दिनांक 18/19-06-2026 की रात्रि में जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्रान्तर्गत सादिकपुर गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर जंगल ग्राम गोंदी में अभियुक्त श्याम पुत्र वीरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी सूरजपुर थाना पटवाई जनपद रामुपर हाल पता महालक्ष्मी कालोनी रूदपुर, जिला उधमसिंह नगर, उत्तराखण्ड से थाना हापुड़ देहात एवं हापुड़ नगर पुलिस की मुठभेड़ हो गयी, जिसमे अभियुक्त श्याम पुत्र वीरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी महालक्ष्मी कालोनी रूद्रपुर, जिला उधमसिंह नगर मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु सीएचसी गढ़ रोड़ हापुड़ लाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल अभियुक्त श्याम को मृत घोषित कर दिया गया, उक्त घटना की मजिस्ट्रीयल जॉच हेतु उप जिलाधिकारी न्यायिक हापुड को जिलाधिकारी हापुड़ द्वारा जॉच अधिकारी नामित किया गया है, जिसकी जांच नियुक्त अधिकारी द्वारा की जा रही है।
उक्त घटना के संबंध में यदि कोई व्यक्ति / समूह/संस्था कोई भिज्ञ बिंदु प्रस्तुत करना चाहे तो वह किसी भी कार्य दिवस में जांच अधिकारी के कार्यालय में एक सप्ताह के भीतर सुबह 10 बजे से शाम को 05 के मध्य उपस्थित होकर अपना लिखित या मौखिक बयान दर्ज करा सकते है एवं साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























