
👁 96 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (EHapurNews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह शनिवार को गौरव के आवास पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही परिजनों को सांत्वना दी और मामले में हमलावरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।ज्ञात हो कि हापुड़ देहात क्षेत्र के धनौरा रोड पर हमलावरों ने लाठी डंडे और हथौड़े से गौरव निवासी मोहम्मदपुर आजमपुर बाबूगढ़ पर हमला किया था जिसके बाद गौरव की मौत हो गई थी। इस हत्या से लोगों में गुस्सा है जिसके बाद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह शनिवार को पीड़ित परिवार से मिले और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।



















