आठ करोड़ की लागत से धीरखेड़ा में बनेंगी सड़कें व नाली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों व नालियों का निर्माण के लिए एचपीडीए के अधिकारियों ने निरीक्षण करने के बाद प्रस्ताव तैयार किया है। लगभग आठ करोड़ रुपए की लागत से औद्योगिक क्षेत्र में सड़क व नाली का निर्माण किया जाएगा। इससे औद्योगिक क्षेत्र की लगभग 200 फैक्टरियों को लाभ मिलेगा। साथ ही जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।
आपको बता दें कि पिछले दिनों धीरखेड़ा के उद्यमियों और प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी। बैठक में उद्यमियों ने कहा था कि धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र से प्राप्त होने वाले राजस्व से औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराया जाए। प्राधिकरण के वीसी डॉ. नितिन गौड़ ने कहा कि उद्यमियों की शिकायतों को सुनकर जल्द ही टेंडर प्रक्रिया आदि पूरी कराई जाएगी। इसके बाद सड़कों व नालों का निर्माण कराया जाएगा।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























