हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित मोहल्ला रामगढ़ी निवासी युवक पर एक सिपाही ने लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
आपको बता दें कि मोहल्ला निवासी गीता ने बताया कि आरोपी वर्तमान में जिला मुरादाबाद में तैनात है। 12 जून की रात करीब दस बजे बाइक पर सवार होकर उसका पति दिनेश गाजियाबाद से ड्यूटी कर घर वापस लौट रहा था। इसी बीच दिनेश शौच करने के लिए मोहल्ला आनंद विहार के पास रुक गया। तभी आनंद विहार का रहने वाला सिपाही कृष्ण पाल दिनेश के पास पहुंचा और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर कृष्ण पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

























