
परीक्षा देने गई 14 वर्षीय छात्रा लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से परीक्षा देने कॉलेज गई 14 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा कक्षा 11 में पढ़ती है। परिजनों के मुताबिक, वह 5 अक्टूबर को परीक्षा देने कॉलेज गई थी, लेकिन परीक्षा समाप्त होने के बाद घर वापस नहीं लौटी। छात्रा के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने कॉलेज के अलावा आसपास के संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
परिजनों का कहना है कि छात्रा ने एक मोबाइल नंबर पर रिचार्ज कराया था। इसी आधार पर उन्हें आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल के जरिए संपर्क कर छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस छात्रा की तलाश के साथ-साथ मोबाइल नंबर और उससे जुड़े संपर्कों की भी जांच कर रही है।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996





















