
सागौन के 28 पेड़ काटकर लकड़ी ले उड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव डहाना के जंगल में 28 सागौन पेड़ों को काटकर लकड़ी गायब कर दी जबकि 18 अन्य पेड़ों को तराश कर छोड़ दिया गया।
वनरक्षक भावना ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है कि गांव डहाना के जंगल में गांव डहाना के राकेश के खेत हैं। सूचना मिली थी कि राकेश के खेत से अवैध रूप से सागौन के पेड़ काटे गए। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पाया कि 28 पेड़ सागौन के काट कर लकड़ी को गायब कर दिया गया जबकि 16 अन्य पेड़ काटने की तैयारी चल रही थी। पेड़ काटने के आरोप में जनपद बुलंदशहर के गांव एचाना के रिजवान, अमीर व मोमिन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जांच का मुख्य बिंदु यह है कि अवैध रुप से काटे गए पेड़ों की सागौन की लकड़ी को कहां बेचा गया।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739





















