
ट्रेन की चपेट में आने से घायल हुए युवक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची और घायल की स्थिति को देखते हुए तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
घायल की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है जिसके पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने तत्काल NH-9 हाईवे एंबुलेंस की मदद से रामा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल को उच्च उपचार के लिए रेफर कर दिया है।
पुलिसकर्मी घायल को अपनी निगरानी में जी.बी. पंत अस्पताल, गाजियाबाद लेकर रवाना हुए। पुलिस ने घायल के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घायल को समय पर चिकित्सकीय मदद मिल सकी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





















