
बहादुरगढ़: खेत में चारा लेने गए युवक को सांप ने डसा, अस्पताल में तोड़ दम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलोनी की मढ़ैया में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां सर्पदंश से 23 वर्षीय युवक आदेश की मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, आदेश मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे पशुओं के लिए चारा लेने खेत गए थे। इसी दौरान खेत में छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। कुछ समय बाद जब अन्य किसान खेत पर पहुंचे तो उन्होंने आदेश को अचेत अवस्था में पड़ा पाया। आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोग उन्हें हापुड़ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मचा है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





















