
सोटावली- अनुज विहार में अवैध कॉलोनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अवैध कॉलोनी के कारोबारी ने मुख्य मार्गों के साथ-साथ सड़क मार्ग से अंदर की ओर पड़ी कृषि भूमि पर नजर गड़ानी शुरू कर दी है और प्लाटिंग करके बेचना शुरू कर दिया है। अब एक ऐसा मामला जानकारी में आया है जिसने लोगों को स्तब्ध कर दिया है।
हापुड़ के गढ़ रोड पर बसाई जा रही अनुज विहार कॉलोनी से जब सोटावली की ओर जाते हैं तो एक छोटे स्कूल के पास से गुजर रही सड़क मार्ग के किनारे एक अवैध कॉलोनी बसाई जा रही है। देखने में अवैध कॉलोनी का क्षेत्रफल 10 हजार वर्ग मीटर से काम नहीं होगा। इलाके में चर्चा है कि लिफाफा कलचर ने अवैध कॉलोनी के कारोबारी के हौसले बढ़ा दिए हैं।
यदि नवनिर्मित कालोनी का अवलोकन किया जाए तो स्पष्ट जाहिर होता है कि कॉलोनी की रेडीमेड दीवार से सीमांकन किया गया है और सफेद चूना डालकर प्लॉट चिन्हित किए गए हैं। दलाल अवैध कॉलोनी का नक्शा जेब में रखकर ग्राहकों को सब्जबाग दिखाकर फसाने में लगे हैं। हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण की अनुमति के बगैर किसी भूमि पर प्लाटिंग करना पूरी तरह से अवैध है और अवैध कॉलोनी में खरीदे गए प्लाट पर प्रस्तावित भवन के मानचित्र को स्वीकृत नहीं करता है। प्राधिकरण ने कहा है कि प्रस्तावित कॉलोनी में अवैध प्लाट खरीदने से पहले प्राधिकरण के दफ्तर से वास्तविकता की जानकारी प्राप्त कर ले।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





















