
राष्ट्रीय कुश्ती में धौलाना के पहलवानों का जलवा, तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ क्षेत्र के धौलाना और सपनावत गांव के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए तीन पहलवानों ने पदक अपने नाम किए हैं। सपनावत गांव के अजय राणा (पुत्र अनिल राणा) ने कुश्ती में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) हासिल किया। वहीं धौलाना के नईम (पुत्र नदीम) ने कड़े मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। इसके अलावा अभय प्रताप (पुत्र ओम किरण सिंह) ने शानदार दांव-पेच दिखाते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीता। तीनों खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता से परिजनों, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि इन युवाओं की कड़ी मेहनत ने सपनावत और धौलाना क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दी है। इस मौके पर राहुल प्रधान, पंकज सिसौदिया, अमित राणा, राहुल, रघुनंदन, राम भरोसे, हरिओम, लोकेश, विनोद और प्राचार्य लक्ष्मण सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने तीनों पदक विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





















