हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत नवीन मंडी स्थल पर मतगणना से एक दिन पहले एसडीएम की गाड़ी रोक कर जबरन तलाशी लेने वाले सपा नेताओं के विरुद्ध थाना हापुड़ देहात में मुकद्दमा दर्ज किया गया है जिससे सपाइयों में हड़कंप मचा है। पुलिस रिपोर्ट में यतेंद्र शर्मा, कविता शर्मा, सभासद फिरोज मलिक, ललित शर्मा एडवोकेट, सामदा, अलका को नामजद करते हुए 25 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त आरोपियों को चिन्हित करने के लिए पुलिस वीडियो, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
मतदान के बाद सभी ईवीएम नवीन मंडी स्थल पर बने स्ट्रांग रुम में कड़ी सुरक्षा में रखी गई थी। स्ट्रांग रुम के निकट ही सपा-रालोद नेता व कार्यकर्ता पहरा दे रहे थे।
10 मार्च मतगणना से एक दिन पहले एसडीएम दिग्विजय सिंह निरीक्षण हेतु मंडी स्थल पर पहुंचे तो गठबंधन के नेता भड़क गए और ईवीएम बदलने का आरोप लगाते हुए एसडीएम की गाड़ी पर झपट पड़े और हंगामा शुरु कर दिया। गठबंधन नेताओं ने गाड़ी की तलाशी भी ली, परंतु कोई ईवीएम नहीं मिली। भीमनगर पुलिस चौकी प्रभारी ने इस सिलसिले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना हापुड़ देहात में गठबंधन नेताओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज होने पर गठबंधन नेताओं में हड़कंप मचा है। रिपोर्ट में अज्ञात होने वाले बड़े नेताओं को भी पुलिस चिन्हित करने में जुटी है। हंगामा करने वाले गठबंधन नेताओं का जेल जाना निश्चित समझो फिलहाल आरोपी फरार है और फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेट फार्म से भी आरोपी गायब हो चुके है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























