
राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितम्बर-2026 को सफल बनाये जाने हेतु न्यायिक अधिकारीगण एवं समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण व समस्त बैंक अधिकारीगण के साथ समीक्षा बैठक
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.09.2026 (शनिवार) को सफल बनाने हेतु आज माननीय जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ श्री अजय कुमार सिंह प्रथम की अध्यक्षता में समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण व समस्त बैंक अधिकारीगण के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक का संचालन श्री अवनीश कुमार राय, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत की देखरेख में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापु़ड़ डा0 ब्रह्मपाल सिंह के द्वारा किया गया। बैठक में अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत श्री अवनीश कुमार राय द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारीगण को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु चिन्हित वादों में राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व अधिक से अधिक वादों मे नोटिस/सम्मन जारी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं बैठक में उपस्थित समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण को लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु ज्यादा से ज्यादा मामलों को चिन्हित कर निस्तारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया व श्री आशीष सक्सैना, मैनेजर लीड बैंक, केनरा बैंक को जनपद हापुड़ हापुड़ के समस्त बैंकों द्वारा लोन रिकवरी से संबंधित मामलों को लोक अदालत में निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में श्रीमति रेनू सिंह उपजिलाधिकारी, गढमुक्तेश्वर, श्री अनवर शेख, पी.डी.डी.आर.डी.ए हापुड एवं समस्त प्रशासनिक व बैंक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788




















