
सड़क हादसे में चौकी प्रभारी दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांधी बाजार के एलिवेटेड पुल पर सोमवार को दो बाइकों की भिड़ंत में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों को मामूली चोट आई है। हादसे के बाद दूसरी बाइक के चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
बस अड्डा चौकी प्रभारी राहुल राणा और हेड कांस्टेबल भगत सिंह बाइक से थाने से बस अड्डा चौकी की ओर जा रहे थे। इस दौरान पुल पर सामने आ रही बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर एक फैक्ट्री के दो कर्मचारी सवार थे जो रात की ड्यूटी पूरी कर बाजार लौट रहे थे। टक्कर के बाद दोनों पुलिसकर्मी सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने उनकी मदद की और दोनों को प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




















