
चेंबर की 2500 वर्ग गज भूमि लेने नहीं पहुंचे बोली दाता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के चंडीगढ़ पर स्थित दी चेंबर ऑफ कॉमर्स की 2500 वर्ग गज भूमि की बिक्री हेतु खुली बोली 17 अगस्त 2026 की शाम 7:00 बजे चैंबर भवन में होनी थी, परंतु किसी बोली दाता के न पहुंचने पर चैंबर भूमि की बिक्री नहीं हो सकी।
सूत्र बताते हैं कि चैंबर की भूमि की 2500 वर्ग गज भूमि की बिक्री के लिए बोली में शामिल होने के लिए पांच लोगों ने फार्म खरीदे थे, जिनमें से तीन लोगों ने 21-21 लाख रुपए 14 अगस्त 2026 तक कंपनी के बैंक खाते में जमा करा दिए जबकि अन्य दो ने कोई धनराशि कंपनी के खाते में जमा नहीं कराई। बोली के वक्त 17 अगस्त 2026 को कोई भी बोली दाता नहीं पहुंचा जिस वजह से चैंबर की भूमि एक बार फिर बिकने से रह गई।
बता दे कि चैंबर की भूमि की बिक्री का एक वाद हापुड़ न्यायालय में चल रहा है।



















