
जनसेवा केंद्र के संचालक पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब छह महीने पहले उसकी मुलाकात जन सेवा केंद्र के संचालक से हुई थी। जनसेवा केंद्र के संचालक ने नौकरी का झांसा देकर उसका शोषण किया और दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव की युवती ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि करीब छह महीने पहले वह कस्बा धौलाना स्थित जन सेवा केंद्र पर किसी काम से गई थी। आरोप है कि उस दौरान केंद्र संचालक ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। उसके बाद नौकरी लगवाने के नाम पर व्यक्ति को कई बार दिल्ली ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 10 अगस्त को आरोपी से नौकरी लगवाने के संबंध में जानकारी मांगी तो उसने जान से मारने की धमकी देते हुए उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद युवती ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




















