
विवाहिता की मौत के मामले में ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवापुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मृतका के पिता ने गढ़ कोतवाली में पति, सास, ससुर, देवर और एक कथित झोलाछाप महिला चिकित्सक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आदमपुर थाना क्षेत्र के पुरसल गांव के मुखराम सिंह ने बताया कि उनकी बेटी कविता की शादी 5 मई 2025 को मुनेश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर कविता को प्रताड़ित किया। पीड़ित पिता के अनुसार कविता गर्भावस्था के सात महीने से मायके में रह रही थी लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों से लेने नहीं आए। 10 अगस्त को कथित झोलाछाप महिला चिकित्सक से उसका ऑपरेशन कराया गया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और महिला की मौत हो गई।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




















