
हापुड़ के प्रकाश नगर में कोने का प्लॉट 20 करोड रुपए में बिका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): काले धन के कुबेर ब्लैक मनी को प्रॉपर्टी व रियल स्टेट में निवेश करके सफेद करने में जुटे हैं जिस वजह से प्रॉपर्टी के दामों में निरंतर उछाला बना है और रोजाना नए दाम रिकॉर्ड बना रहे हैं।
हापुड़ के प्रकाश नगर (रेलवे रोड) के कोने पर 350 वर्ग गज का एक प्लॉट है, जिसकी बाउंड्री हुई है। करीब 6 माह पहले इस प्लॉट का सौदा हापुड़ के एक नामी ग्रामी ज्वेलर्स ने 20 करोड रुपए में किया था, जिसका बैनामा अगस्त माह के दूसरे सप्ताह में विधि तरीके से सर्किल रेट पर हुआ है, जबकि बाजार रेट पर बैनामा होना चाहिए था। इस तरह से ब्लैक मनी का भारी निवेश हुआ है और सरकार को राजस्व का नुकसान हुआ है। प्रॉपर्टी के कारोबारी इस सौदे को रेलवे रोड पर अब तक का सबसे महंगा सौदा बता रहे हैं।
यदि उत्तर प्रदेश सरकार, आयकर व प्रवर्तन निदेशालय 350 वर्ग गज भूमि के अगस्त माह के दूसरे सप्ताह में हुई बैनामा के कागजात खंगाले तो केंद्र व प्रदेश सरकार को भारी राजस्व मिलेगा, साथ ही काले धन कुबेर की पोल खुलेगी।
# प्रदेश राजस्व
#आयकर
# ईडी
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480




















