
सीडीओ अचानक पहुंची डायट परिसर
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):डायट परिसर, हापुड़ में 17 अगस्त 2026 को अध्यापकों का “सक्षम” प्रशिक्षण कराया जा रहा था, जिसका औचक निरीक्षण सुश्री श्रुति शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी, हापुड़ द्वारा किया गया। साथ ही प्रशिक्षण में उपस्थित अध्यापकों को ‘विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और विशेष रूप से बालिकाओं का सशक्तिकरण करना, जीवन कौशल एवं क्षमता निर्माण विद्यार्थियों में निर्णय लेने की क्षमता, समस्या समाधान, तनाव प्रबंधन और आत्मविश्वास बढ़ाना, शारीरिक शिक्षा व गुणवत्ता स्कूलों में फिजिकल एजुकेशन को बढ़ावा देने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिये गये।
दिनांक 31 जुलाई, 2026 को प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, डुहरी एवं तिसौली खेडा का निरीक्षण किया गया तथा दिनांक 03 अगस्त 2026 को डायट परिसर में आयोजित अध्यापकों का “सक्षम प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी, हापुड द्वारा प्रशिक्षण बिन्दूओं के साथ-साथ मा० मुख्य मंत्री जी के निर्देशों के अनुपालन में निम्न बिन्दुओं का शत-प्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश दिये गये।1. सभी शासकीय विद्यालयों का प्रांगण पूर्णतया स्वच्छ हो, छतों पर भी पानी न रुका हो, कोई पौधा न उगा हो, कमरों में सीलन न हो।2. स्वच्छ पेयजल की सुविधा हो।3. शौचालय साफ, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग एवं पूर्ण रूप से सक्रिय हो।4. हँड वॉश की व्यवस्था हो। विद्युत उपकरण चालू हो।5. जर्जर भवन चिन्हित हों तथा उन पर ‘प्रवेश निषेध लिखा हो।6. MDM गुणवत्तापरक एवं मेनू के अनुसार हो। SMC सक्रिय हो।7. सभी विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, बैग, शूज इत्यादि मिल गया हो।8. सभी अध्यापक समय से स्कूल जाकर पठन-पाठन कराएं।9. विद्यालय में आवश्यक कार्यों की कार्य योजना बनाकर तत्काल कार्यवाही शुरू की जाए।10. स्थानीय स्रोतों से जो कार्य संभव है, उनको तुरंत पूर्ण किया जाए।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867



















