
युवती की हत्या के प्रयास के अभियुक्त को तीन वर्ष 5 माह का कारावास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम हापुड़ पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय में प्रभावी, सशक्त पैरवी करते हुए युवती पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले मे एक आरोपी को 03 वर्ष 05 माह का कठोर कारावास व 2,000/-रुपये के अर्थदण्ड से दंडित कराया गया।
02.03.2023 को अभियुक्त नरेश कुमार पुत्र कश्मीरी लाल निवासी मौहल्ला मधुबन कॉलोनी थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ द्वारा वादिया की पुत्री पर उस्तरे से जानलेवा हमला करने की दुस्साहसिक घटना कारित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना हापुड़ नगर पर मु0अ0सं0 136/2023 धारा 323, 307 भादवि पंजीकृत किया गया था तथा दिनांक 19.03.2023 को आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया। 17.08.2026 को अभियुक्त उपरोक्त को मा० न्यायालय एडीजे द्वितीय हापुड़ द्वारा 03 वर्ष 05 माह का कठोर कारावास व 2,000/-रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)




















