
जनपद हापुड़ का रहने वाला एक लाख का इनामी पलवल में गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के काठी खेड़ा के रहने वाले 1 लाख के इनामी बदमाश को पलवल सीआईए और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली में लाखों की चांदी लूट के मामले में पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि दिल्ली के कापसहेड़ा क्षेत्र में लाखों रुपए की चांदी लूट की वारदात को आरोपी सुनील ने अपने साथियों के साथ अंजाम दिया था। फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस ने ₹100000 का नगद इनाम घोषित किया था। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पलवल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























