
लालपार्क गणपति महोत्सव में पहुंचे भक्तों ने किए गणपति बप्पा के दर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लालपार्क गणपति महोत्सव के नवें दिन सुबह पूजन मुख्य यजमान मनीषा सिंघल तथा सायंकालीन पूजन आरती डॉ0 करुण शर्मा व परिवार ने किया। भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा अध्यक्ष एवं कार्यक्रम मार्गदर्शक पंडित के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले ने कहा कि महोत्सव के मात्र दो दिन शेष बचें है. इसलिए सभी बप्पा का दर्शन करने के लिए पहुँच रहे है आईआईए धीरखेड़ा चेयरमैन पवन शर्मा तथा अमित शर्मा टोनी ने भी पहुंचकर लालपार्क गणपति जी की आरती की, उपरांत व्यवस्था समिति द्वारा पटका पहनाकर स्वागत करते हुए बप्पा के छायाचित्र अंकित स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया आचार्यगण पंडित शिवम शुक्ला, पंडित अजय पाण्डेय एवं पंडित आशुतोष शुक्ला ने समस्त पूजन कार्य विधिवत सम्पन्न कराया भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा विद्वान मुख्य अतिथि के रूप में श्री रघुनाथ मंदिर कबाड़ी बाजार में स्थापित गणपति उत्सव में पहुंचे जहाँ व्यवस्था समिति ने महासभा अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले सहित उपस्थित समस्त विद्वानों का स्वागत सम्मान किया गया महासभा विद्वानों ने गणपति की भावपूर्ण आरती की पश्चात प्रसाद वितरण हुआ पंडित आदित्य भारद्वाज,वंदना शर्मा, मोक्ष शर्मा, शौर्य शर्मा, देवा शर्मा, गौरांग बंसल उत्कर्ष वर्मा,देवांश तिवारी, लक्ष्य गर्ग, ऋतिक ठाकुर, कान्हा अग्रवाल, चैतन्य राज, कृष्णा वर्मा, मोनिका, अलका, सोनम श्वेता, लक्ष्मी अग्रवाल आदि सम्मिलित रहे सहित बड़ी संख्या में सदस्य व श्रद्धालु उपस्थित रहे.
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216





















