
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ वार्ता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर अध्यक्ष (युवा) एकलव्य सिंह सहारा के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने विकास भवन, हापुड़ में सीडीओ श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, हापुड़ तथा उपजिला कृषि अधिकारी के साथ किसानों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर वार्ता की।
वार्ता के दौरान एकलव्य ने कहा किसानों ने विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। किसानों का कहना था कि वर्ष 1995 में विद्युत विभाग से संबंधित मामलों में कथित अनियमितताओं/घोटाले का बोझ आज किसानों पर नहीं डाला जाना चाहिए। किसानों से बार-बार एफिडेविट क्यों मांगे जा रहे हैं, इस प्रक्रिया को स्पष्ट किया जाए तथा अनावश्यक कागजी कार्रवाई से किसानों को राहत दी जाए।
ठाकुर भवेंद्र सिसोदिया ने कहा किसानों ने यह भी मुद्दा उठाया कि जिन किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन उनके दिवंगत दादा या अन्य पूर्वजों के नाम पर हैं, उनके निधन के बाद भी कनेक्शन परिवार के नाम स्थानांतरित नहीं किए जा रहे हैं, जबकि संबंधित परिवार नियमित रूप से बिजली का बिल जमा कर रहा है। किसानों ने मांग की कि ऐसे मामलों में आवश्यक प्रक्रिया को सरल बनाकर कनेक्शन नियमानुसार वर्तमान वारिसों के नाम स्थानांतरित किए जाएं। इसके अतिरिक्त, चौधरी विनय बाना ने कहा ब्लॉक स्तर पर सचिवों की कार्यप्रणाली का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया। किसानों एवं ग्राम प्रधानों ने शिकायत रखी कि कई मामलों में ब्लॉक सचिवों द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं किया जाता, जिसके कारण ग्राम प्रधानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से प्रभावी कार्रवाई एवं निगरानी की मांग की गई।
इस दौरान प्रदेश सचिव बाबूराम तोमर ममता शर्मा लोकेश प्रधान शोकीन प्रधान उमेश प्रधान शाहरुख प्रधान फरहीम तोमर अफरोज सभासद राज कुमार त्यागी शोकेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464





















