
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (EHapurNews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम करीब 6 बजे एक सरकारी टाटा सूमो गोल्ड वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में वाहन चालक सिपाही सुमित कुमार सैनी घायल हो गए।सूचना मिलने के बाद घायल सिपाही को प्राथमिक उपचार के लिए सदरपुर स्थित वीकेसी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें देवनंदिनी अस्पताल हापुड़ रेफर किया गया। हालत को देखते हुए बाद में उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया।बताया जा रहा है कि सिपाही सुमित कुमार सैनी शाहजहांपुर से सरकारी वाहन लेकर नोएडा में वीआईपी ड्यूटी के लिए जा रहे थे। उनके साथ होमगार्ड सोनू और एसएसआई नवीन कुमार गौतम भी रवाना हुए थे। घटना की जानकारी शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है। घायल सिपाही के परिजन भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।




















