
👁 10 views Views
खराब ट्रांसफार्मर 24 घंटे में बदलें
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी हापुड़ श्रीमती कविता मीना की अध्यक्षता में सोमवार को विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, रोस्टर का अनुपालन, ट्रिपिंग की समस्या, बिलिंग एवं विद्युत चोरी पर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि खराब ट्रांसफार्मरों को 24 घंटे के अंदर बदला जाए तथा जनसुनवाई में प्राप्त विद्युत शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाए।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671




















