
गढ-गंगा मेला में स्वदेशी अश्व प्रदर्शनी में शामिल होने हेतु पंजीकरण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर में सांस्कृतिक धरोहर के रूप में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर इस वर्ष प्रथम बार आयोजित होने जा रहे स्वदेशी अश्व प्रर्दशनी के रजिस्ट्रेशन की तिथि दिनांक 17.11. 2026 को पूर्वान्ह 11:30 बजे से दिनांक 20.11.2026 को प्रातः 10:00 बजे तक नियत की गयी है। दिनांक 17.11.2026 से 19.11.2026 तक रजिस्ट्रेशन बंद होने का समय सायं 05:00 बजे तक होगा। रजिस्ट्रेशन का स्थल पशुबाजार सेक्टर क्षेत्र, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ सुनिश्चित किया गया है। रजिस्ट्रेशन हेतु अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए डा० ओमवीर सिंह, संयुक्त निदेशक, 9412544195 प्रदर्शनी के जनपदीय नोडल अधिकारी, डा० विशाल चौधरी, पशु चिकित्साधिकारी, झड़ीना 8218174654 एवं डा0 विनीत शर्मा, पशु चिकित्साधिकारी, सपनावत 9582274131, जनपद हापुड़ से वार्ता की जा सकती है। इसमें किसी भी प्रकार के परिवर्तन की सूचना समय-समय पर मीडिया के माध्यम से अश्वपालकों को उपलब्ध करायी जायेगी।
कार्तिक गढ गंगा मेला प्रथम स्वदेशी अश्व प्रदर्शनी गढ़मुक्तेश्वर, पवित्र गंगा तट, 20 नवंबर 2026 अश्व प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के लिए घोड़ों का स्वस्थ होना आवश्यक है जिसके लिए सभी अश्व पालकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने क्षेत्र के पशु चिकित्साधिकारी से सम्पर्क कर प्रतिभाग करने वाले घोड़े का स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र अवश्य बनवा लें जिसमें घोड़े को एन्टी रेबीज एवं टेटनस वेक्सीन तथा डिवोर्मिंग की तिथि अंकित की गयी हो। समस्त अश्व पालकों से अपील है कि इस सूचना को अपने-अपने ग्रुप में शेयर भी कर दें ताकि अधिक से अधिक अश्वपालक अपने घोड़े का स्वास्थ्य परीक्षण पूर्ण करा ले।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365




























