
90 हजार कीमत के अवैध पटाखों के साथ एक गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर पुलिस ने अवैध पटाखों को बेचने और भंडारण करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 19 कार्टून अवैध पटाखे बरामद किए हैं। बरामद किए गए पटाखों की कीमत 90,000 रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मोहसिन पुत्र इमरान निवासी मोहल्ला नवी करीम हापुड़ नगर जनपद हापुड़ है।
पुलिस ने आरोपी को रविवार को रामपुर रोड पर ओम बिल्डिंग मटेरियल के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी मोहसिन के कब्जे से पुलिस ने 19 कार्टून अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कहां से पटाखे को लाया गया था और किसे सप्लाई करने की तैयारी थी?
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480




























