
👁 49 views Views
हापुड़: पत्रकार का फोन हैक कर 40 हजार की साइबर ठगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक पत्रकार का फोन हैक कर साइबर ठगों ने ₹40,000 उसके खाते से निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हापुड़ के जवाहर गंज निवासी पत्रकार अनूप सिंह के मोबाइल पर रविवार की दोपहर साइबर ठगों ने एक मैसेज भेज कर फोन हैक कर लिया और हापुड़ के त्रिवेणीगंज दिल्ली रोड बैंक आफ बडौदा स्थित खाते से ₹40,000 निकाल लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई और रकम वापस कराने की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



























