
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक नवंबर 2026 को जनपद न्यायालय परिसर हापुड़ में मेगा/वृहद विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा के निर्देशों के अनुपालनार्थ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ के कुशल मार्गदर्शन में 1 नवंबर 2026 को जनपद हापुड़ न्यायालय परिसर में मेगा वृहद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया, और मंच संचालन श्रीमती शैली शरन, सिविल जज (जू0डि0) एफ.टी.सी प्रथम/न्यायिक मजिस्ट्रेट, हापुड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री हनी गोयल, अपर जिला जज प्रथम, हापुड़, श्री ज्ञानेन्द्र सिंह यादव, अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश (पोक्सो एक्ट) हापुड़, श्री यज्ञेश चन्द्र पाण्डेय, अपर जिला जज विशेष (एस.सी/एस.टी) एक्ट, श्री शेष बहादुर निषाद, अपर जिला जज द्वितीय, श्री अवनीश कुमार राय, अपर जिला जज (पोक्सो द्वितीय)एक्ट, श्रीमति मिताली गोविन्द राव, अपर जिला जज त्वरित न्यायालय, प्रथम, श्री विरेश चन्द्रा, अपर जिला जज त्वरित न्यायालय, द्वितीय, डा0 ब्रह्मपाल सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ एवं अन्य समस्त न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
मेगा/वृहद विधिक साक्षरता शिविर में जनपद हापुड़ के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं का लगभग 893 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया, जिसमें डमी चेक, ट्राईसाइकिल, डोना पत्तल बनाने वाली मशीन एवं प्रमाण पत्र आदि का वितरण किया गया।
माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा आमजन से आह्वान किया गया कि वे आगामी दिनों में संबंधित विभाग में जाकर इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर प्री कैंप आयोजित किए जाते हैं एवं पीएलवी के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया जाता है।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारीगण, लाभार्थियों एवं प्रशासनिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण का आभार व्यक्त किया गया।



























