
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में गंगा किनारे लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद हापुड की मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने रविवार को मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और गंगा घाटों, पार्किंग स्थल,पेयजल व्यवस्था, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य शिविरों सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उन्होने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कर ली जाएं।प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु समुचित प्रबंध किए जाएं, ताकि गंगा स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर के गढ गंगा मेले का पौराणिक महत्व चिरकाल से चला आ रहा है और करीब 25-30 लाख श्रध्दालुओ के पहुंचने की उम्मीद है।यह मेला 17 नवम्बर से 26 नवम्बर तक लगेगा और मुख्य स्नान 24 नवम्बर का है।



























