
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ केमिस्ट एसोसिएशन, हापुड़ द्वारा दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की हापुड़ जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता माधरे एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण तथा सामूहिक वंदे मातरम् गायन के साथ किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता माधरे ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दवा का व्यापार सीधे मानवता और जनसेवा से जुड़ा हुआ है। इसलिए सभी दवा व्यापारी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पूरी ईमानदारी एवं नियमों के अनुसार कार्य करें। उन्होंने संगठन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि किसी भी केमिस्ट का अनावश्यक उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और आपसी विश्वास होता है। संगठन में ही शक्ति है और एकता में ही हमारी पहचान है।
उन्होंने सभी दवा व्यापारियों से अपील की कि दवाइयों की खरीद-बिक्री हमेशा पक्के बिल के माध्यम से करें, नारकोटिक्स दवाओं के नियमों का विशेष ध्यान रखें, दुकानों में साफ-सफाई बनाए
कार्यक्रम में योगेश त्यागी, अनुराग अग्रवाल, ब्रजभूषण अग्रवाल, योगेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, तेजवीर सिसोदिया, जयकरण बंसल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम का संचालन सतीश कुमार शर्मा ने किया।
इस अवसर पर योगेश त्यागी, सतीश शर्मा, योगेश शर्मा, ब्रजभूषण अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, नितिन चुग, विपिन त्यागी, शिवम चौहान, राशिद, अजय शर्मा, देवेंद्र शर्मा, चेतन कुमार, तेजवीर सिसोदिया मुकेश कोरी केमिस्ट बंधु उपस्थित रहे।



























