
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ–सहारनपुर मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी श्रीचन्द शर्मा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उनकी इस शानदार विजय पर उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अमित कुमार शर्मा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
अमित कुमार शर्मा ने कहा कि श्रीचन्द शर्मा की यह ऐतिहासिक जीत शिक्षक समुदाय के विश्वास, समर्थन और लोकतांत्रिक सहभागिता का प्रतीक है। शिक्षकों ने अपने मताधिकार के माध्यम से उन पर जो भरोसा जताया है, वह उनके प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्रीचन्द शर्मा अपने आगामी कार्यकाल में शिक्षक हितों, शिक्षकों की समस्याओं, सेवा संबंधी विषयों तथा शिक्षा जगत से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते रहेंगे। साथ ही शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
अमित कुमार शर्मा ने विश्वास जताया कि श्रीचन्द शर्मा के नेतृत्व एवं प्रयासों से शिक्षक समुदाय की आवाज को उचित मंच मिलता रहेगा। उन्होंने श्रीचन्द शर्मा के सफल, सार्थक एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें पुनः ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई दी।



























