
हापुड़: फ्लाईओवर के नीचे लावारिस हालत में मिली गर्भवती, डॉक्टरों ने सुरक्षित कराया प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहाँ गढ़ रोड फ्लाईओवर के नीचे शुक्रवार देर रात एक गर्भवती महिला बेहद बदहवास हालत में पड़ी हुई मिली! राहगीरों की सूचना पर हरकत में आई पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत मानवता दिखाते हुए महिला को रात करीब ढाई बजे हापुड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। सीएचसी के डॉक्टरों के मुताबिक, हालत गंभीर होने के चलते महिला का तुरंत इलाज शुरू किया गया। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे महिला ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। गनीमत यह रही कि जच्चा और बच्चा दोनों की हालत पूरी तरह स्थिर और सामान्य बनी हुई है, और अस्पताल के वार्ड में उनका ख्याल रखा जा रहा है। सीएमओ डॉ. किशोर आहूजा ने भी अस्पताल पहुंचकर महिला का हाल जाना और उसे उपहार किट भेंट की। महिला ने पूछताछ में खुद को इंद्रगढ़ी की निवासी बताया है और अपने पति का नाम कपिल बताया है, लेकिन वह अपना सही पता या कोई भी मोबाइल नंबर नहीं दे पाई है। फिलहाल, जच्चा और बच्चा दोनों को अभी अस्पताल में ही रखा गया है और पुलिस व प्रशासन महिला के परिवार की तलाश में जुटा हुआ है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























