मतदाता दिवस की तैयारियां जोरों पर










मतदाता दिवस की तैयारियां जोरों पर
हापुड़(सू0वि0)(ehapurnews.com):जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2025 को जनपद में होने वाले कार्यक्रमों की रणनीति बनाने की बैठक अपर जिला अधिकारी वित्त न्यायिक की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्योत्सना बंधु ने कहा कि 25 जनवरी को मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का बेहतर प्रचार प्रसार किया जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर जनसामान्य की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करे। इसके लिए स्कूली बच्चों की रैली निकालने का रेहर्सल स्कूल पहले से ही कर ले। इसके अलावा कालेज तथा स्कूलों में रंगोली प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, स्लोगन तथा हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया जाए साथ ही इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त होने वाले छात्र-छात्राओं में पुरस्कार वितरण किया जाए। प्रशासन के द्वारा बीएलओ के द्वारा बूथ स्तर पर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रभावी ढंग से किया जाए। साथ ही प्रथम वोटर तथा वरिष्ठ मतदाता को टारगेट करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए जिससे उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने मतदाता जागरूकता के लिए नेहरू युवा केंद्र संगठन, एनसीसी स्काउट गाइड के वॉलिंटियर्स का सहयोग लेने को कहा। उन्होंने कहा कि इस मतदाता दिवस की थीम वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरुर डालेंगे हम है। मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं के द्वारा मतदाता शपथ कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाना है शपथ कार्यक्रम को बूथ स्तर पर बीएलओ द्वारा तथा अन्य कार्यक्रमों में नोडल अधिकारी द्वारा आयोजन किया जाना है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारी पहले से ही तैयारियां पूर्ण कर लें।
बैठक के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार, स्कूलों के प्रधानाचार्य तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

हापुड़ के रामलीला गेट के पास खुल गया है Dr Lal Pathlabs || Authorised Collection Centre: 7668777545









  • Related Posts

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला तगासराय में हुई मारपीट के बाद घायल हुई महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे परिवार…

    Read more

    चाकूबाज थमा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
    चाकूबाज थमा

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं
    error: Content is protected !!