
हापुड़ में 80 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की तैयारी, कटेंगे कनेक्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जिले में बिजली विभाग ने बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में पांच हजार रुपये से अधिक के बकायेदार उपभोक्ताओं को चिन्हित किया गया है। इन उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए बिजली विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा।
बकाया वसूली के लिए जिले के तीनों डिवीजनों में 100 से अधिक टीमें गठित की गई हैं। टीमों को बकायेदार उपभोक्ताओं के घर और प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर बिल जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जो उपभोक्ता बिल जमा नहीं करेंगे, उनके बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की जाएगी।
बताया गया है कि कई उपभोक्ताओं के यहां ओटीएस योजना लागू होने के बावजूद बिजली बिल जमा नहीं किया गया। ऐसे उपभोक्ताओं को भी विभाग की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने पांच हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों की सूची तैयार की है। बिजली विभाग की टीमें शहर और देहात के साथ-साथ कमर्शियल कनेक्शन धारकों के यहां भी पहुंचकर जांच और वसूली की कार्रवाई करेंगी। जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर विभाग में पंजीकृत हैं, उन्हें संदेश भेजकर समय रहते बकाया बिल जमा करने की अपील भी की जा रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




















