
हापुड़ में मकान का ताला तोड़कर गहने-नकदी चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के गांव टियाला स्थित एक मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोर कमरे का ताला तोड़कर घर में रखे गहने और नकदी चोरी कर फरार हो गए।
गांव निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 अगस्त की रात वह मकान में बने बाहरी कमरे में सो रहे थे, जबकि दूसरे कमरे में ताला लगा हुआ था। 17 अगस्त की सुबह करीब चार बजे जब वह उठे तो दूसरे कमरे का ताला टूटा हुआ मिला।
कमरे के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और करीब 60 हजार रुपये कीमत के गहने गायब थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



















