
कीटनाशक कंपनी देवानी क्रॉप साइंस को नोटिस जारी
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में डहरा-कुट्टी-मरई मार्ग स्थित एक कीटनाशक कंपनी पर गुरुवार को कृषि विभाग की टीम ने छापेमारी की। शिकायत के आधार पर पहुंची टीम ने कंपनी परिसर में दस्तावेजों के साथ-साथ वहां रखे कच्चे माल और कीटनाशक तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की जांच की।
जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश के अनुसार, कंपनी के बाहर निरीक्षण के दौरान कोई बोर्ड और रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिला, जबकि कंपनी के अंदर रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा हुआ पाया गया। इस संबंध में कंपनी को नोटिस जारी किया गया है।
विभागीय टीम ने कंपनी के अंदर भी जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान कीटनाशक दवाइयां तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल तो मिला, लेकिन मौके पर कोई तैयार उत्पाद नहीं मिला।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर कृषि विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। फिलहाल कंपनी की गतिविधियों और वहां उपलब्ध सामग्री की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586




















