
चीनी के समर्थन में गुड़ भी 35 प्रतिशत उछला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चीनी के दामों में निरंतर तेजी का असर गुड़ पर भी दिखाई दे रहा है। हापुड़ मंडी में 1 सप्ताह में गुड़ के भाव में 30-35 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई है। हापुड़ में फुटकर में जो गुड़ एक सप्ताह पहले ₹60 रुपए प्रति किलो बिक रहा था, शुक्रवार को उस गुड़ का भाव ₹80 रुपए प्रति किलो बोला गया। व्यापारियों का कहना है कि यदि मीठे में तेजी को नहीं रोका गया तो हापुड़ मंडी में 15 सितंबर से शुरू होने जा रहे नए गुड़ का भाव ऊंचा खुलेगा जो एक रिकॉर्ड होगा।
व्यापारिक सूत्रों के अनुसार हापुड़ थोक मंडी में गुड़ के स्टॉक प्रायः शून्य समान है। फुटकर विक्रेताओं पर भी जरूरत से ज्यादा स्टॉक नहीं हो सकते। खांड से बना गुड मंडी में लाया जा रहा है जो फुटकर में बिक रहा है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464


















