
👁 52 views Views
तीन दिन से बेटा लापता, मां ने जताई हत्या की आशंका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपनी बहू और उसकी मां पर बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का आरोप है कि उसका बेटा तीन दिनों से लापता है।
सिखेड़ा मुरादपुर की रहने वाली कविता ने बताया कि उसका बेटा ओंकार उर्फ शिवम पिछले तीन-चार दिनों से लापता है। आशंका है कि उसकी पत्नी और उसकी मां ने उसके बेटे की हत्या की है। महिला का आरोप है कि उसके बेटे का पत्नी से विवाद चल रहा था। महिला थाने पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस की जांच जारी है।
मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं बिस्कॉफ बर्फी: 9760414343, 9897693627




















