
👁 17 views Views
रामपुर रोड स्थित बिजली घर बंद रहने से कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति चार घंटे रहेगी बाधित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रामपुर रोड पर स्थित बिजली घर पर सोमवार आज आरडीएसएस योजना के तहत लाइन पर सेग्रीगेशन अलगाव का कार्य किया जाएगा जिसके चलते शटडाउन लिया जा रहा है। अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि इस दौरान गांव इटोरी, शिवगढ़ी, रामगढ़ी, चितौली रोड, देगना, बुलंदशहर रोड, कंपनी, करीमपुरा, अलीपुर, कोटला मेवतियान, कोटला युसूफ, मीना मस्जिद, पत्थर वाला कुआं, पुराना बाजार, सिकंदर गेट, मरकज मस्जिद, तगासराय, वाल्मीकि बस्ती, ऊंचा गांव की विद्युत आपूर्ति सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 तक बाधित रहेगी।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600

























