
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के कुचेसर रोड चौपला स्थित नव ज्योति पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या द्वारा ध्वजारोहण से हुई और राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाकर बच्चों में देश के प्रति भावना जागृत हुई और ध्वजारोहण के बाद मां भारती के समक्ष प्रधानाचार्य पूनम कौशिक और समस्त अध्यापकों द्वारा पुष्प अर्पित करके हुई। इसके बाद बच्चो ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की थीम रही योग ,कक्षा 5 , 6 ,7 व 8 के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर योग के विभिन्न आसनों को प्रस्तुत किया।योग में विशेष सूर्य नमस्कार को भी दर्शाया। प्रधानाचार्या ने कहा कि योग से अच्छे चरित्र का निर्माण होता है और अच्छा चरित्र होगा तो बच्चा अच्छा पढ़ेगा और जब अच्छा पढ़ेगा तभी बढ़ेगा भारत। सचिव गौरव कौशिक ने कहा कि योग हमे अंदर से जोड़ता है। जितना हम अंदर से शुद्ध होंगे उतना ही हम राष्ट्र के प्रति समर्पित होंगे और तभी भारत पुनः सोने की चिड़िया बन पाएगा । वहीं अध्यापिका मीनू चौहान ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए विशेष है। हमे अपने वीर शहीदों के बलिदान को याद रखना चाहिए एवं उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। अध्यापक जबर सिंह ने कहा कि भारत आज भी पूर्ण रूप से आजाद नहीं है जहां आज भी भुखमरी,जातिवाद , गरीबी , शोषण जैसी समस्याएं आज भी मौजूद हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतिभा शर्मा, प्रियंका ,वर्तिका,योगेश त्यागी, वंदना शर्मा, सुमन चौधरी, शीबा, रचना चौधरी, लक्ष्मी, मनु शर्मा,राखी शर्मा,मंजू आदि अध्यापक गणों का योगदान रहा।



















