
लायंस ने लिया समाज सेवा का व्रत,अधिष्ठापन समारोह
हापुड़,सीमन (EHAPURNEWS.COM):लायंस क्लब हापुड़ सुप्रीम के तत्वावधान में संस्था का अधिष्ठापन समारोह हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में अधिष्ठापन अधिकारी एवं प्रथम डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नवनीत अग्रवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डी.डी. हरित, सचिव मोहित अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष अभिषेक सिंघल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लायंस क्लब सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं का सशक्त मंच है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डी.डी. हरित ने कहा कि वह क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग से सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेवा और मानवता के लिए समर्पित संस्था है। इसके सदस्य निस्वार्थ भाव से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करते हैं।
विशिष्ट अतिथि विनय सिसोदिया ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं की वास्तविक पहचान उनके द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्यों से होती है।
स्टार ऑफ द ईवनिंग अरविंद संगल ने कहा कि जीवन की सार्थकता केवल स्वयं के लिए जीने में नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने में है।
विशिष्ट अतिथि पंकज बिजल्वान ने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता उसके सदस्यों की एकजुटता, अनुशासन और समर्पण पर निर्भर करती है।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कवि डॉ. अनिल बाजपेयी ने किया।
इस अवसर पर इंस्टॉलेशन को-चेयरमैन मनोज गोयल, डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. अनिल बाजपेयी, अध्यक्ष डी.डी. हरित, संयोजक संजीव गुप्ता, इंस्टॉलेशन चेयरमैन रामकृष्ण, पूर्व अध्यक्ष विनीत गुप्ता, अभिषेक सिंघल, मोहित अग्रवाल एवं शैलेश सिंघल को इंटरनेशनल पिन प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं क्लब सदस्यों ने भावी योजनाओं और सामाजिक सेवा गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। सभी ने संस्था की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाने तथा समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए मिलकर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।
अधिवक्ता मुकुल त्यागी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर ललित गोयल, नीरज अग्रवाल, प्रमोद जिंदल, अतुल अग्रवाल, विशाल मल्होत्रा, अंकुर, संजीव गुप्ता, मनोज गोयल, शैलेश सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
DIVYANSH ARYA HEIGHTS: EXCLUSIVE 3 & 4 BHK RESIDENCES: 9762489492




























