
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.),हापुड़ द्वारा ८० वां स्वतन्त्रता दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। इसी क्रम में आज आजादी की वर्षगांठ के शुभ अवसर पर “हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन” ने ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9 बजे अग्रवाल मेडिकोज (एम.जी.बेंक्विट हॉल के सामने), रेलवे रोड़ हापुड़ पर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने करते हुए समस्त दवा विक्रेताओं और नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि सभी दवा विक्रेता नियमानुसार ही दवाइयों का व्यवसाय करें और नशीली दवाओं की अवैध बिक्री रोकने की शपथ लें।
संरक्षक साधु सिंह एवं जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर उपस्थित सभी सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी दवा विक्रेता राष्ट्र हित में उच्च गुणवत्ता की औषधियों की बिक्री कर सेवा का कार्य करें यही राष्ट्र के लिए सच्ची सेवा होगी।
तत्पश्चात राष्ट्रगान गाकर देश की शान तिरंगे ध्वज को सलामी दी गई उसके उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी दवा विक्रेताओं का महामंत्री विकास गर्ग ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संजय कुमार अग्रवाल, विनीत जिंदल, अरुण गोयल, अंकुर अग्रवाल, प्रवीण त्यागी, मुकेश कुमार, पवन कुमार, सुशील शर्मा, राजीव डंग, नीरज डाबरा, बोबिंद्र त्यागी, अमित शर्मा, विपिन अग्रवाल, सोनू बजाज, दीपक त्यागी, हरीश मित्तल, मोहन सेठी, संजय कुमार जैन, अजय सोढ़ा, अनिल गोपाल गोयल (भैरों ), मोहित थापर, रजत साहनी, राजीव ग्रोवर, गौरव गर्ग, अमित कुमार गोयल, अश्वनी वर्मा, अरुण सचदेवा, दीपेश सिंघल, विशाल चुग, अनिल रुहेला, सचिन कौशिक, पवन पाल, लईक अहमद, गोपाल अग्रवाल, अरुण चौधरी, सुनील कुमार, अश्वनी कुमार शर्मा, हरिओम चुग, संजय त्यागी आदि उपस्थित रहे।



















