
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (EHapurNews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला की सर्विस रोड पर खड़ी मिली कार में युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गई। कार शनिवार सुबह करीब 11 बजे से खड़ी थी।शाम करीब साढ़े 5 बजे स्थानीय लोगों को संदिग्ध कार खड़ी होने पर कुचेसर चौपला चौकी पुलिस को दी सूचना।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो कार में युवक का शव था। युवक की पहचान बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के शकरपुर गांव निवासी अरुण कसाना(32) पुत्र जोगेन्द्र सिंह के रूप में हुई ।बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को एंबुलेंस से पीएम को भेजा। वहीं शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है । वहीं पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।आसपास के लोगों ने बताया कि कार शनिवार की सुबह करीब 11 बजे से यहां खड़ी थी और इस कार में दो व्यक्ति थे । लेकिन शाम के समय इसमें केवल युवक का शव मिला और मोबाइल फोन टूटा पड़ा था और पीछे की तरफ कार में चप्पल भी थी ।वहीं मृतक की मां शशि ने बताया कि शुक्रवार की सुबह को वह अपने साथी अंकित के साथ बहन के यहां सिंधारा देने दादरी के बम्बावड गया था और वापिस नहीं आया था।



















