
👁 6 views Views
बारात की गाड़ी से बच्चा घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान बारात की गाड़ी की टक्कर लगने से एक बच्चा घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
किशनगंज नई आबादी निवासी शाहिद उर्फ लाला के अनुसार 16 अप्रैल की रात पड़ोस में बारात आई थी जिसमें उसका बेटा शाहगुल भी दावत खाने गया था। रात करीब 10:00 बजे वह लौट रहा था तो बारात में शामिल एक गाड़ी का चालक आया। गाड़ी अनियंत्रित हो गई और उसने बच्चे को टक्कर मार दी जिसे जीएस अस्पताल लेकर पहुंचे और उसका उपचार कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























