
👁 4 views Views
पिलखुवा में दुकान के बाहर से बाइक चोरी
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोरों के होंसले बुलंद होते जा रहे हैं। वाहन चोरों ने पिलखुवा में दुकान के बाहर खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया।
पिलखुवा की रेलवे रोड गंज के रहने वाले मनोज कुमार गोयल के अनुसार वह कुछ दिन पहले गढ़ी मंदिर के पास स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचे। उन्होंने अपनी स्प्लेंडर बाइक बाहर खड़ी की। कुछ देर बाद वापस आए तो देखा कि बाइक गायब है। बाइक को काफी तलाशा लेकिन सफलता हाथ ना लगी। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले का जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























