
👁 10 views Views
बाबूगढ़: बिजली के 10 खम्भों से एचटी लाइन का तार चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ में चोरों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने अब विद्युत लाइन को अपना निशाना बनाया है। 11000 व एलटी लाइन के तार चोरों ने चोरी कर लिए जिसकी वजह से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई।
रविवार को विभाग के कर्मचारी लाइन की जांच के लिए जब क्षेत्र में उतरे तो पाया कि 10 खम्भों से चोरों ने एलटी लाइन के तार काटकर चुरा लिए। इससे इलाके की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838

























