
बाबूगढ़ में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। सिंभावली स्थित 220 केवी बिजली घर से संचालित 33 केवी बिजली घर उपेड़ा की लाइन के जर्जर तार व खंबे बदलने का कार्य रविवार को होगा जिसके चलते नौ गांव के 2,000 भवनों की आपूर्ति दोपहर 12:00 से शाम 6:30 तक बाधित रहेगी। इसी के साथ उपकेंद्र बाबूगढ़ का औद्योगिक फीडर सुबह 11:00 से शाम 5:00 बजे तक बंद रहेगा। गढ़ डिवीजन के अधिशासी अभियंता सूर्योदय कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार की दोपहर 12:00 से शाम 6:30 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान जर्जर तारों को हटाया जाएगा और खम्भों की दूरी अधिक है। वहां नए खंभे लगाए जाएंगे। उपभोक्ताओं को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846
























