नए कानूनों के स्वागत में दुल्हन की तरह सजे जनपद के थाने
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नए कानून के स्वागत में जनपद हापुड़ के थानों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जनपद हापुड़ का थाना हाफिजपुर भी नए कानून के स्वागत के लिए विशेष लाइटिंग से सजा हुआ है। पूरे थाने को विशेष रूप से सजाया गया है। सिर्फ हाफिजपुर थाना ही नहीं बल्कि हापुड़ समेत अन्य थानों को भी सजाया गया है। नए कानूनों के बारे में लोगों को जागरुक भी किया जाएगा।
आपको बता दें कि तीन नए आपराधिक कानून सोमवार 1 जुलाई से लागू हो गए हैं। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य संहिता पूरे देश में लागू हो चुके हैं। इस विधेयक को बीते वर्ष संसद के दोनों सदनों में ध्वनिमत से पारित किया गया था। ऐसे में जनपद हापुड़ के थानों को सजाया गया है।
वीर जी मलाई चाप वाले लेकर आए हैं: नॉनवेज का स्वाद अब वेज में: 8266888248
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























