
एस ए इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का भारत को जानो द्वारा किया सम्मानित”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के दिल्ली रोड बाईपास निकट एस ए इंटरनेशनल स्कूल में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को भारत विकास परिषद द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री सुनील कुमार गर्ग एवं श्री विश्वजीत कहर ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जूनियर वर्ग में विराट चौधरी को प्रथम पुरस्कार एवं अथर्व गुप्ता, मारिया कश्यप, शगुन पाल एवं प्रतीक को आदित्य पुरस्कार दिया गया।
वहीं सीनियर वर्ग में रूदान्श तोमर को प्रथम पुरस्कार एवं मयंक कुमार एवं देवेश कुमार को द्वितीय पुरस्कार दिया गया।
गुरु वंदना पुरस्कार जूनियर श्रेणी में कक्षा 8 की खुशी तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 9 की राधिका को दिया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शम्मी पुंडीर, एडमिनिस्ट्रेटिव हेड सुनीता रानी एवं शिक्षकों दीपक शर्मा एवं अदिति वर्मा को शील्ड, पटका एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथिगण ने सभी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “भारत की गौरवशाली विरासत को जानना और उसके मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना प्रत्येक युवा का दायित्व है।”
विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि “इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान के साथ-साथ उनमें राष्ट्रप्रेम एवं भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करती हैं।”
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शम्मी पुंडीर ने भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों को सहयोग और सम्मान के लिए धन्यवाद देते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464





















