एक पखवाड़ा में 471 वाहनों के चालान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जनपद हापुड़ में 11 जून से 25 जून तक ऐसे वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया गया जिन पर अवैध रुप से उत्तर प्रदेश सरकार, भारत सरकार लिखा था, काली फिल्म लगी थी। तथा लाल बत्ती, हूटर आदि लगा था।
पुलिस के अनुसार अभियान के तहत 160 वाहनों से हूटर हटवाएं गए। 31 वाहनों से लाल नीली बत्ती हटवाई गई। इसके साथ ही पुलिस ने पुलिस प्रयोग करने वाले 471 वाहनों के चालान कर स्टीगर हटवाएं गए। उत्तर प्रदेश शासन और भारत सरकार के स्टीगर लगने वाले 287 वाहनों से स्टीगर हटवाकर चालान किया गया। उन्होंने बताया कि वाहन चालकों से 1.11 लाख रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। पुलिस के मुताबिक यह अभियान जारी रहेगा।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती ग्रुप की फैकल्टी, स्टाफ व छात्रों की ओर से चेयरमैन डॉ जे रामाचंद्रन और वाइस चेयरपर्सन राम्या रामाचंद्रन को जन्मदिन की शुभकामनाएं


























